Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
ग्राम बड़सरा में प्रारम्भ,दूसरे दिन चौक चौराहे सहित मोहल्ले कि की गई साफ सफाई
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- पंडित रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय भैयाथान के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का आयोजन ग्राम बड़सरा में बीते गुरुवार से प्रारभ हुआ। शिविर का थीम - मेरा युवा भारत, भारत के लिए युवा और डिजिटल साक्षरता के लिए युवा है। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष व क्षेत्र के जनपद सदस्य सुनील साहू व विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के सांसद प्रतिनिधि अमन प्रताप सिंह,ग्राम बड़सरा सरपंच प्रतिनिधि जगनारायण सिंह,पंच राघव प्रताप सिंह, संकुल समन्वयक कुलदीप सिंह और सुग्रीव कुशवाहा मनोज साहू के गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवक ग्राम बड़सरा संपर्क अभियान के तहत विभिन्न पारा,मोहल्ले में जाकर ग्रामवासियों को स्वच्छता, साक्षरता,नशा मुक्ति,बाल विवाह स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा अनेक सामजिक कुरीतियों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे साथ ही बौद्धिक परिचर्चा के माध्यम से भी विभिन्न कानून सुरक्षा व संरक्षा वैधानिकता समस्या पर विभिन्न वक्ता अपना विचार रखने ग्राम में उपस्थित होंगे साथ ही रात्रि में स्वयंसेवक ग्रामवासियों के सम्मुख नाटक नुककड़ के माध्यम से भी समाज में व्याप्त कुरीतियों को लेकर अपनी कलात्मक और सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। यह विशेष शिविर महाविद्यालय प्राचार्य रंजीत कुमार सातपुते के मार्गदर्शन व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी चोलसाय चेरवा के निर्देशन में संचालित हो रहा है इस शिविर में 55 स्वयंसेवक (छात्र छात्रा ) अपनी सहभागिता निभा रहे हैं ।
जनपद सदस्य ने स्वयंसेवको को कराया जलपान :- शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह रासेयो दल साफ सफाई करने ग्राम बड़सरा के मोहल्ले की ओर निकले जहां सड़क के किनारे साफ सफाई करते हुए बड़सरा चौक पहुंच वहां भी साफ सफाई कर उपस्थित दुकानदार व ग्रामीणों को सफाई हेतु जागरूक किया। इसके पश्चात साहू पारा मोहल्ले में भी साफ सफाई करने लगे। इसे देख जनपद सदस्य सुनील साहू ने सभी स्वयंसेवकों को अपने घर बुलाकर स्वल्पाहार कराया।