जर्जर विद्यालय को दुरुस्त कराने भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एसडीएम को पत्र...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर :- भैयाथान भाजपा मंडल अध्यक्ष व क्षेत्र के जनपद सदस्य सुनील साहू ने बड़सरा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में संचालित माध्यमिक शाला स्कूल के भवन को स्थाई करने हेतु एसडीएम सागर सिंह को पत्र लिखा है ताकि स्कूल भवन का मरम्मत किया जा सके। गौरतलब है कि माध्यमिक शाला स्कूल बड़सरा चौक में संचालित था लेकिन अप्रैल 2022 में आए तेज आंधी तूफान से क्रांकिट सीट उड़ गया जिसके कारण भवन अनुपयोगी हो गया और संस्था भवन विहीन हो गया। तदोपरांत ग्राम पंचायत द्वारा जून 2022 में प्रस्ताव पारित कर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में खाली पड़े जन भागीदारी स्कूल भवन में माध्यमिक शाला मे संचालित हो रहा है। स्कूल संचालन हेतु तत्कालिन अनुविभागीय अधिकारी ने अस्थाई तौर पर अध्यापन हेतु आदेश भी दिया था। भवन जर्जर होने के चलते मरम्मत राशि भी शासन द्वारा स्वीकृत हुआ था लेकिन भवन अस्थाई रूप से होने कारण स्वीकृत राशि भी वापस हो गया जबकि संचालित भवन का मरम्मत किया जाना अति आवश्यक है।इस हेतु  भाजपा मंडल अध्यक्ष व क्षेत्र के जनपद सदस्य ने एसडीएम को पत्र लिखकर मा शा के संचालित भवन को स्कूल के नाम स्थायी करने का आग्रह किया है।

स्कूल प्रबंधन ने भी एसडीएम को लिखा है पत्र :- माध्यमिक शाला स्कूल प्रबंधन ने भी एसडीएम सागर सिंह को पत्र लिखकर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में संचालित मिडिल स्कूल भवन के खिड़की,छत का प्लास्टर गिरने की स्थिति को बताते हुए मरम्मत किया जाना आवश्यक बताया है इसलिए माध्यमिक शाला भवन को स्थाई किए जाने का निवेदन किया है ताकि सुगमता से स्कूल का संचालन हो सके। वहीं इस संबंध में भैयाथान एसडीएम सागर सिंह राज ने पत्रकारों को बताया कि स्कूल भवन के स्थाई कार्यवाही हेतु पूरे प्रकरण को तत्काल डीईओ कार्यालय भेज दिया जाएगा ।