Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नवापाराकला में खाना नहीं बनाने की बात से नाराज पति ने लोहे की रॉड से पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घर के अन्य सदस्य जब उसे अस्पताल ले जाना चाहे तो आरोपी ने उन्हें मना कर दिया। इससे महिला रात भर उसी अवस्था में घर में पड़ी रही और सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापाराकला निवासी उदयराज सिंह पिता भूखल सिंह उम्र 40 वर्ष का 25 दिसंबर की रात 8.30 बजे पत्नी लीलावती के साथ खाना नहीं बनाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान उदयराज ने लोहे की रॉड से पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसकी यह स्थिति देखकर घर के अन्य सदस्यों ने लीलावती को अस्पताल ले जाने की बात कही तो उदयराज ने उन्हें भी धमकाते हुए ले जाने से मना कर दिया। इससे लीलावती पूरी रात घायल अवस्था में ही घर में पड़ी रही और सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया।