पिकनिक मनाकर लौट रही कार पलटी बाल बाल बचे लोग...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

सूरजपुर :- विकासखंड ओडगी के प्रसिद्ध लफरी झरने से पिकनिक मनाकर लौट रही एक कार का बिहारपुर - ओडगी मुख्य मार्ग पर जेल्हा मोड़ के पास दुर्घटना हो गया। इस कार में सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। कार विन्धनगर, (मध्यप्रदेश) की बताई जा रही है। सभी सवार लफरी झरने से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। जब उनकी कार बिहारपुर - ओडगी मार्ग के जेल्हा मोड़ के पास पहुंची, तो तेज रफ्तार और तीव्र मोड़ के कारण ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी सवार मामूली खरोंचों के साथ सुरक्षित हैं। मौके पर स्थानीय लोगों ने मदद कर सभी को कार से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने मुख्य मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

वहीं प्रशासन ने भी क्षेत्र में यात्रियों से सड़क पर वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने और गति सीमा का पालन करने की अपील की है। कार विन्धनगर, मध्यप्रदेश की बताई जा रही है। सभी सवार लफरी झरने से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। जब उनकी कार बिहारपुर-ओडगी मार्ग के जेल्हा मोड़ के पास पहुंची, तो तेज रफ्तार और तीव्र मोड़ के कारण ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सवारों की स्थिति दुर्घटना के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी सवार मामूली खरोंचों के साथ सुरक्षित हैं। मौके पर स्थानीय लोगों ने मदद कर सभी को कार से बाहर निकाला।