झारखंड के सुजीत गैंग का शूटर विक्की शर्मा रायपुर में गिरफ्तार, काट रहा था फरारी

Jan 17, 2025 - 12:08
 0  123
झारखंड के सुजीत गैंग का शूटर विक्की शर्मा रायपुर में गिरफ्तार, काट रहा था फरारी

छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शूटर विक्की शर्मा को गिरफ्तार किया है। विक्की मूलरूप से झारखंड का है और वहां बड़ी वारदात में शामिल रहा है। यहां पहचान छुपाकर फरारी काट रहा था।

आरोपी की कस्टडी लेने रायपुर पहुंची रांची पुलिस.....

नवंबर 2024 में रांची में हुई वारदात में था शामिल.....

सुजीत गैंग के नेटवर्क को लेकर भी सुराग मिले हैं.....

रायपुर। झारखंड के कुख्यात सुजीत गैंग से जुड़े शूटर विक्की शर्मा को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विक्की शर्मा नवंबर 2024 में रांची में हुई एक बड़ी वारदात के बाद से फरार चल रहा था। वह रायपुर में अपनी पहचान छुपाते हुए फरारी काट रहा था। रायपुर क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, विक्की शर्मा झारखंड के कई संगीन मामलों में वांछित था। नवंबर 2024 में रांची में हुई वारदात के बाद से ही वह फरार था। रायपुर में गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से नकली दस्तावेज और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

रांची टीम पहुंची रायपुर.....

रांची पुलिस की एक टीम आरोपी को लेने के लिए रायपुर पहुंच चुकी है। प्रारंभिक पूछताछ में विक्की ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनसे सुजीत गैंग के नेटवर्क को लेकर पुलिस को सुराग मिले हैं।

गौरतलब है कि झारखंड के सुजीत गैंग का नाम कई गंभीर आपराधिक मामलों में सामने आया है। पुलिस इस गिरफ्तारी को गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow