घरघोड़ा वार्ड क्रमांक 02 के मजबूत दावेदार के रूप में भाजपा से सोनू सिदार ने भरी हुंकार

Jan 16, 2025 - 17:57
 0  83
घरघोड़ा वार्ड क्रमांक 02 के मजबूत दावेदार के रूप में भाजपा से सोनू सिदार ने भरी हुंकार

वार्डवासियों की पहली पसंद बनकर उभर रहे सिदार से विपक्षी पार्टी बढ़ सकती मुश्किलें।

घरघोड़ा।

नगरीय निकाय चुनाव घरघोड़ा नगर पंचायत वार्ड क्रमांक दो हॉट सीट बनकर उभर रही है इस वार्ड से अबतक सबसे ज्यादा दावेदारी किया गया है भाजपा हो या कांग्रेस सबसे ज्यादा युवाओं में इस वार्ड से चुनाव लड़ने की उत्सुकता देखी जा सकती है।

घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव में वार्ड क्रमांक 02 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तेजतर्रार युवा नेता सोनू सिदार वर्तमान जिला मंत्री अनुसूचित जनजाति मार्चा अपनी दावेदारी कर लगभग सभी दावेदार को असमंजस में डाल दिया है पार्टी में अपनी मजबूत पकड़ व वार्डवासियों के करीबी होने के। युवा ऊर्जा और अनुभव के अद्भुत संयोजन के साथ, सोनू सिदार ने अपनी सक्रियता और समाजसेवा से वार्डवासियों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है। सोनू सिदार ने अपनी राजनीतिक यात्रा विद्यार्थी परिषद से शुरू की और विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में वे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलामंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उनकी कड़ी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों का पसंदीदा बना दिया है।

वार्डवासियों की प्राथमिकता.....

सोनू सिदार का कहना है कि उनकी प्राथमिकता वार्डवासियों की समस्याओं को हल करना और युवाओं के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा, "मैं वार्ड के प्रत्येक नागरिक के विकास और उनके हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। मेरा उद्देश्य सभी के लिए समान रूप से विकास सुनिश्चित करना है।" युवाओं और महिलाओं के बीच सोनू सिदार की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। उनकी जनसंपर्क मुहिम में भारी संख्या में भागीदारी देखी जा रही है। वार्डवासियों से सीधे जुड़ाव और उनकी समस्याओं को समझने की उनकी शैली ने उन्हें जनता का प्रिय बना दिया है।

विकास का संकल्प और विजयी रणनीति.....

सोनू सिदार ने चुनावी अभियान के दौरान वार्ड की बुनियादी समस्याओं, जैसे सड़क, पानी, बिजली, सफाई, रोजगार और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का वादा किया है। भाजपा समर्थकों का मानना है कि उनकी युवा ऊर्जा और पार्टी की नीतियों का संयोजन वार्ड के विकास में नया अध्याय लिखेगा।

प्रबल दावेदारी का प्रमाण....

वार्ड नंबर 02 में सोनू सिदार के समर्थन में बढ़ती भीड़ और उनकी सकारात्मक छवि इस बात का प्रमाण है कि वे इस चुनाव में एक मजबूत दावेदार हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव 2025 में सोनू सिदार अपनी मेहनत और लोकप्रियता से किस प्रकार इतिहास रचते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow