शियाशत नही शख्शियत को चुनेगी वार्ड क्रमांक 16 की जनता

Jan 25, 2025 - 09:19
Jan 25, 2025 - 09:56
 0  310
शियाशत नही शख्शियत को चुनेगी वार्ड क्रमांक 16 की जनता

रायगढ़ - नगर निगम चुनाव में इस बार वार्ड क्रमांक 16 के वोटर पुराने चेहरों से परेशान हो गए है और इस बार उम्मीद लगा रहे है कि इस वार्ड से किसी नए एवं युवा को प्रतिनिधित्व करने का मौका देना चाहते है। अगर हम भाजपा कांग्रेस की बात करें तो जो नाम सामने आ रहे है उनमें भाजपा के पूर्व पार्षद अशोक यादव वार्ड क्रमांक 2 से निर्दलीय लड़कर पार्षद बने थे और फिर भाजपा में शामिल हुए भाजपा के ही भरोसे पर खरा नही उतर सके थे और पार्षद बने लेकिन अपने ही वार्ड की मूलभूत समस्याओं पर नियंत्रण नही कर सके और इस बार वार्ड क्रमांक 16 से टिकट मांग रहे है लेकिन इस वार्ड की जनता अशोक को बाहरी बता रही है। वही पूर्व पार्षद सुभाष पांडे अपने करीबी नेता ज्ञानू मोदी को प्रमोट कर रहे है लेकिन ज्ञानू मोदी के कार्यकाल को कोई नही भूल पाया है क्योंकि 2011 में आई भीषण बाढ़ जिसमें इस वार्ड के लोग ज्यादा प्रभावित हुए थे। और वार्ड के लोगों की माने तो ज्ञानू मोदी वाणी से भी विनम्र नही माने जाते ऐसा लोगो का मानना है। और आज के समय मे इस वार्ड के वोटरों को सभ्य, सरल एवं विनम्र रहने वाले को ही पार्षद बनाना चाह रहे हैं क्योंकि अगर वह पार्षद ऐसा नहीं होगा तो फिर इस वार्ड की जनता उस नेता से बात कैसे करेगी।

और अगर इस वार्ड में कांग्रेस की भूमिका पर अगर बात करें तो इस वार्ड में ज्यादातर कांग्रेस ही शासन की है लेकिन इस वार्ड की मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित रहना पड़ रहा है।

ऐसे में अब इस वार्ड की जनता यह सोच रही है कि अगर दोनों पार्टियों से कोई योग्य उम्मीदवार नही होता है तो इस वार्ड से इस बार किसी युवा को अपने प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनावी मैदान में उतारने का मन लगभग बना ही ली है।

वहीं अगर इस वार्ड के वोटरों की बात करें तो वे अब शोशल मिडिया में बिना नाम लिए अपना विरोध दर्ज करा रहे है जिससे इस वार्ड के वोटरों की मांग ज्ञात हो सके।

पिछली बार नगर निगम में कांग्रेस की सरकार थी और इस वार्ड में कांग्रेस ने पार्षद बनाने के लिए जोर आजमाइश की थी। लेकिन उन्हें शायद इस बात की भी जानकारी नही थी कि पार्षद निधि कहा खर्च करनी है कितनी राशि पार्षद निधि में आती है और इस वार्ड की मुख्य समस्या क्या है। 

वहीं इस वार्ड से कांग्रेस ने एल्डरमैन भी बनाया था लेकिन कहते है कि गुटबाजी के कारण इस वार्ड का विकास कोसो दूर रह है। 

अगर हम इस वार्ड के जनता की बात करें तो इस वार्ड की जनता इतनी भोली भाली है कि किसी के भी ऊपर आँख बंद करके भरोसा कर लेती है लेकिन शायद इस बार इस वार्ड की जनता किसी को माफ करने के मूड में नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow