रायगढ़ पार्षद चुनाव में कांग्रेस के हाथ खाली....?

रायगढ़ पार्षद चुनाव में कांग्रेस के हाथ खाली....?

रायगढ़- नगर निगम चुनाव में नामांकन दाखिल करने का कल आखिरी दिन है और ऐसे में अब तक कांग्रेस ने पार्षद पद के उम्मीदवारों की घोषणा नही की है जिसके कारण लोगों के मन मे एक सवाल उत्पन्न हो रहा है कि क्या कांग्रेस के पास को ऐसा चेहरा नही है जो अपने अपने वार्डों से विजयी हो सके जिसके कारण कांग्रेस के नेताओं को टिकट वितरण में इतनी देरी हो रही है।

सूत्रों की माने तो पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा होते ही कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी लेकिन यहाँ तो ठीक इसके विपरीत नजर आ रहा है क्योंकि भाजपा अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और उम्मीदवार भी अपने अपने वार्डों में पूरी दमदारी के साथ प्रचार प्रसार में जुट गए है लेकिन कांग्रेस अभी भी उम्मीदवार का चयन करने में जुटी है जब कि नामांकन का आखिरी दिन है कही ऐसा न हो कि भाजपा को इसका भरपूर फायदा मिले।