मेरा पूरा परिवार संघ एवं संघ के लिए समर्पित है
रायगढ़ - मैं विगत 20 वर्ष से संघ का संघी हु और मेरे घर के बगल में ही संघ का शाखा लगता था जिसमे समय समय पर संघ के अनेक कार्यक्रमों पर सम्मिलित होते आ रहा हु और कई बार पथ संचलन में भी भाग लिया हु ।
वहीं मै भाजपा में एक कार्यकर्ता के रूप में अनेक वर्षों तक अपनी सेवा दी है और फिर संगठन के द्वारा समय समय पर सौंपे गए दायित्वों का बखूबी निर्वहन भी करते आ रहा हु जिसके के कारण पार्टी ने मेरी पत्नी को पार्षद प्रत्याशी हेतु उचित समझ कर टिकट दी है।
मेरी पत्नी को जब से इस वार्ड का प्रत्याशी बनाया गया है तब से इस तरह के आरोप लगाए जा रहे है कही न कही यह आरोप जिन्हें टिकट नही मिला है वही ऐसे आरोप लगा रहे है जो बेबुनियाद है ।