चरित्र संदेह पर हैवान बना पति, पत्नी की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, चेहरे पर नहीं था अफसोस का भाव

Oct 2, 2025 - 08:26
 0  274
चरित्र संदेह पर हैवान बना पति, पत्नी की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, चेहरे पर नहीं था अफसोस का भाव

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पत्नी के चरित्र संदेह पर पति ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर रुप से चोट लगने पर पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली की है।

कोरबा। पत्नी के चरित्र पर शक करने पर पति के साथ रोजाना विवाद का दुष्परिणाम सामने आया। विवाद बढ़ने पर पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रुप से चोट लगने पर पत्नी की स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली की है। पुलिस ने बताया कि यहां चैतराम धनवार 45 वर्ष मूलत: पाली- सपालवा ग्राम का निवासी है और वह अपनी पत्नी बंधन बाई धनवार 43 वर्ष और बच्चों के साथ अपने ससुराल बरपाली में रहता था।

रोजी-मजदूरी कर परिवार जीवाकोपार्जन करता था। उसकी बड़ी पुत्री का विवाह भी बरपाली ग्राम में हुआ था। बताया जा रहा है कि चैतराम अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद होता था। बुधवार की सुबह बंधन बाई खाना खा रही थी, तभी चैतराम आया और विवाद करने लगा। इससे दोनों के मध्य जमकर बहस होने लगी।

नाराज चैतराम ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा कर पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। चोट लगने पर बंधन बाई की चीख निकल गए। आवाज सुन कर आसपड़ोस में रहने वाले घर पहुंच गए। तब उन्होंने बंधन बाई को खून से लथपथ देखा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना कोटवार को दी। कोटवार की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची, पर गंभीर रुप से चोट लगने पर बंधनबाई की मौत हो चुकी है।

वैधानिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपित पति चैतराम को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि दोनों के मध्य चरित्र संदेह को लेकर अक्सर विवाद होता था। इससे नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई की जा रही है। पत्नी की हत्या के बाद भी चैतराम के चेहरे पर पश्चाताप के भाव नहीं दिखे, बल्कि वह मुस्कुराता हुआ दिख रहा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow