Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत करौदामुड़ा के 20 घर सहित 150 एकड़ भूमि जिला कोरिया के राजस्व अभिलेख में शामिल होने के कारण ग्रामीणों के स्वीकृत पीएम आवास निर्माण नही होने के संदर्भ में खबर प्रकाशन के बाद जनपद सदस्य सुनील साहू ने कलेक्टर रोहित व्यास से मुलाकात कर बंदोबस्त त्रुटि को सुधारे जाने एवम हितग्रहियों के पीएम आवास के निर्माण प्रारंभ करने की मांग की है। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र क्र. 01 के जनपद सदस्य सुनील साहू ने सुरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास से मुलाकात कर राजस्व बंदोबस्त में त्रुटिवश ग्राम पंचायत करौंदामुडा के दर्जनों ग्रामीणों के घर मकान सहित कई घर सूरजपुर के 20 घर 150 एकड भूमि कोरिया जिले में शमिल हो गया है जिसके कारण स्वीकृत पीएम आवास का जियोटंग के दौरान राजस्व अभिलेख में कोरिया दिखाए जाने के कारण जियोटैग नहीं किया गया जिससे आवास का निर्माण कार्य बीते छह माह से रुका हुआ था।
उक्त दोनों समस्याओं के समाधान के संदर्भ में श्री साहू ने ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मुलाकात कर समस्या को विस्तार पूर्वक बताते हुए समाधान का आग्रह किया। जिस पर कलेक्टर ने त्वरित पहल करते उक्त संदर्भ में समाधान हेतु अपर कलेक्टर, जिला प्रोग्रामर पीएम आवास, जनपद सीईओ सहित तहसीलदार को निर्देशत किए हैं। कलेक्टर के सकारात्मक पहल से हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास बनने की उम्मीद जगी है जिससे हितग्राहियों में खुशी का माहौल है। इस दौरान ग्राम पंचायत करौन्दामुड़ा से कुलदीप सिंह, विजय यादव, सोना सिंह, संदीप कुशवाहा सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।