Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर / भैयाथान :- क्षेत्र के मुख्य मार्ग मे इन दिनों शाम ढ़लते ही आवारा मवेशियों का जमघट लगा रहता है जिस कारण आये दिन मोटरसाइकिल सवार गिर कर चोटिल हो रहे हैं । आपको बता दें कि इन दिनों सड़कों पर भारी संख्या में मवेशी विचरण कर रहे हैं जिस कारण दुर्घटना मे इजाफा हो रहा है जिस ओर किसी का ध्यान नही है ।
ग्रामीण क्षेत्रों मे मवेशियों की संख्या सर्वाधिक :- गाँव मे गाय , बैल , भैस , भैसा की संख्या सर्वाधिक है जिसे मवेशी मालिकों ने खुला छोड़ दिया है जो शाम ढ़लते ही सड़कों पर विचरण करते नजर आ रहे हैं ।
मवेशियों के बढ़ते तादाद से जनप्रतिनिधि परेशान :- प्रति वर्ष मवेशियों के बढ़ती संख्या से ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी परेशान हैं ग्रामीण क्षेत्र के पुर्व मे पंचायत सचिवों की सक्रियता से मवेशियों को दुर के जंगल मे छोड़ा गया था । पर लगातार मवेशियों की बढती संख्या पंचायत सचिवों सहित जनप्रतिनिधियों के लिऐ परेशानी का कारण बना हुआ है अब यह देखना दिलचस्प होगा की शासन - प्रशासन इस तरह के दुर्घटना रोकने के लिऐ कोई ठोस पहल करता है या फिर दुर्घटना मे बृद्धि होती है ।