आत्महत्या करने के लिऐ किया उत्प्रेरित चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

परिजनों का आरोप - समाज में मानसिक रूप से अपमानित कर आत्महत्या करने हेतु किया गया है दुष्प्रेरित....

 कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

 सूरजपुर :- भटगांव थाना क्षेत्र के जरही से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 12 फरवरी 2024 को जरही निवासी शुभम गुप्ता पिता तुलसीदास गुप्ता ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका छोटा भाई विट्टु गुप्ता के मोबाईल फेसबुक में गलत आरोप लगाकर परेशान करने का पोस्ट किया गया था जिसे देखने के बाद तथा तलाश करने पर बिट्टु गुप्ता का शव डुमरिया बांध पानी में पाए जाने के आशय की सूचना पर थाना भटगांव में मर्ग कायम किया गया। थाना भटगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल व शव निरीक्षण, उपरान्त मृतक का पीएम कराया। मर्ग जांच में गवाहों के कथनों व मृतक के मृत्यु के पूर्व का मोबाईल फोन में लेख किया गया सुसाईडल नोट का स्क्रीन शार्ट के अवलोकन पर दिनांक 9 फरवरी 2024 के रात्रि में हिमांशु क्लाथ स्टोर जरही में लगे आग से क्षति के संबंध में उमेश गुप्ता, राजु गुप्ता, रेखा गुप्ता एवं चंदकी गुप्ता मॉ दुर्गा वस्त्रालय के द्वारा मृतक बिट्टु उसके पिता तुलसी दास गुप्ता तथा उनके दुकान के कर्मचारी पर आग लगाने का आरोप लगाया जा रहा था जिससे उपरोक्त आरोपी उमेश गुप्ता, राजू गुप्ता, रेखा गुप्ता, चंदकी गुप्ता मॉ दुर्गा वस्त्रालय जरही द्वारा आग लगाने का झूठा आरोप लगाकर समाज में मानसिक रूप से अपमानित कर आत्महत्या करने हेतु दुष्प्रेरित किया गया जिससे मृतक दिनांक 12 फरवरी 2024 को मोबाईल फोन पर सुसाईड नोट लेख कर डुमरिया बांध के पानी में डुबकर आत्महत्या करना पाया गया। आरोपी उमेश, राजू, रेखा व चंदकी को कृत्य धारा 306, 34 भादसं का पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।