Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम जमड़ी में स्थित मां दुर्गा मंदिर का 21वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर के संस्थापक एवं मुख्य पुजारी डॉ. अशोक शर्मा ने विधि - विधान से पूजा अर्चना के साथ विभिन्न आयोजन की शुरुवात की। जिसमें आज पूजन, हवन कर प्रसाद वितरण किया गया। आज 13 फरवरी को स्थानीय मंडली के द्वारा मानस- गायन तथा दुर्गा सेवा आश्रम के उच्चतर माध्यमिक संस्कृति विद्यालय के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा, वही कल 14 फरवरी को कन्या - भोज के साथ ही महापूजन, माता का चरण दर्शन के प्रश्चात रनई के - जमींदार शुक्ला परिवार की ओर से - वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। विदित हो कि जमड़ी स्थित मां दुर्गा मंदिर में बसंत पंचमी के दिन दुर्गा मां के प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा की गई थी। इसके बाद से हर वर्ष यहां धूमधाम से उत्सवी माहौल में वार्षिक धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। वर्ष में एक बार मां दुर्गा के चरण दर्शन का लाभ श्रद्धालुओं को मिलता है, जिसके कारण दूर-दूर से भक्तों का जमड़ी में पहुंचना होता है। वही पूजा - अर्चना और संध्या पहर में दीप यज्ञ एवं मंत्रोच्चार के बीच आहूति के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का समापन किया जाएगा।