खरीददारी करने के बहाने ज्वेलरी शाँप मे घुसा चोर सोने के जेवर लेकर फरार वारदात सीसीटीवी मे कैद...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर। नगर में मुख्य मार्ग में स्थित आस्था ज्वेलर्स में उठाइगिरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर आस्था ज्वेलर्स में एक युवक ज्वेलरी लेने के बहाने दुकान में आया था। उसने दुकान संचालक को बातों में उलझाए रखा और अचानक चकमा देकर सोने के जेवर लेकर फरार हो गया।

 संचालक सहित अन्य लोगों द्वारा उसका पीछा भी किया गया, लेकिन शातिर व्यक्ति पकड़ में नहीं आया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान संचालक की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।