नवीन सोनोग्राफी सेंटर का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज.नेटवर्क....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....

सूरजपुर / भैयाथान :- आज दिनाँक 24 फरवरी  को  प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े  ने भैयाथान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में स्थापित नवीन  सोनोग्राफी सेंटर का शुभारंभ फीता काटकर किया तथा उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ अस्पताल के वार्डो का भ्रमण कर  मरीजों से हाल-चाल जाना  किचन इत्यादि का निरीक्षण उपरांत निरीक्षण पंजी में साफ सफाई, किचन इत्यादि ठीक पाया गया टीप अंकित किया गया। तदुपरांत डॉ निशा नीलकंठ डोंगरे रेडियोलॉजिस्ट के द्वारा गर्भवती महिलाओं का सोनोग्राफी प्रारम्भ किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, तहसीलदार भैयाथान, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ उत्तम सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ, समस्त चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, स्टॉफ नर्स, सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधिकारी व कर्मचारी तथा गर्भवती माता, मरीज एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।