Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 निवासी चौथी कक्षा के छात्र रिशु कश्यप की हत्या के बाद शव जलाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अब प्रशासन द्वारा दोनों आरोपियों के अवैध घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया जाएगा। गौरतलब है कि छात्र की हत्या के आरोपियों को फांसी देने तथा उनके अवैध घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग आक्रोशित नगरवासियों द्वारा की गई थी। गौरतलब है कि प्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 4 निवासी अशोक कश्यप के 10 वर्षीय पुत्र रिशु कश्यप का उसके पड़ोस में रहने वाले विशाल ताम्रकार व शुभम सोनी ने 29 जनवरी की शाम अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद वे उसे बाइक पर बैठाकर करसी के प्रेममारा जंगल में ले गए थे। ज्यादा शाम होने पर छात्र ने घर चलने की जिद की तो आरोपी विशाल ताम्रकार ने सिर पर डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर दोनों ने पत्थर के खोह में उसका शव जला दिया था। यही नहीं, वारदात के 2 दिन बाद विशाल ताम्रकार ने उसके शव के जले अवशेषों को बिखेर दिया था ताकि किसी को कुछ पता न चल सके। इसके बाद आरोपियों ने 8 फरवरी को अंबिकापुर - बनारस मार्ग पर स्थित लटोरी के पास एक व्यक्ति को मोबाइल लूट ली थी। लूट की मोबाइल से उन्होंने छात्र के पिता को फिरौती के लिए कॉल किया था। यही नहीं, आरोपी शुभम सोनी ने फिरौती के लिए धमकी भरा पत्र व लूट वाली मोबाइल को छात्र के घर में फेंक दिया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया जेल दाखिल :- इधर छात्र के नहीं मिलने से प्रतापपुर नगरवासियों का आक्रोश पुलिस के प्रति बढ़ता जा रहा था। पुलिस ने भी छात्र की खोजबीन के लिए करीब डेढ़ दर्जन टीमें लगाई थी। अंततः पुलिस ने दोनों आरोपियों को हत्या व फिरौती मांगने के जुर्म मे जेल दाखिल कर दिया है ।
आरोपियों के घरों पर चलेगा अब बुलडोजर प्रशासन ने नोटिस किया चस्पा :- छात्र की हत्या के बाद प्रतापपुर में काफी आक्रोश था। नगरवासी आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। वहीं उन्होंने आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। छात्र की हत्या के आरोपियों के घरों पर चलेगा बुलडोजर! नोटिस चस्पा, हत्या के बाद जला दिया था शवइस पर प्रशासन द्वारा आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया जाएगा। इसके लिए तहसीलदार के द्वारा आरोपियों के घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया है।