Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर / बिश्रामपुर :- 26 फरवरी को एक युवक ने नाबालिग लड़के के सहयोग से 13 वर्षीय बालिका को बहला - फुसलाकर अपने घर ले गया था। यहां धमकी देकर उसने उसके साथ बलात्कार किया। यह बात उसने किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी थी। जब बालिका की तबियत बिगड़ी तब मामले का खुलासा हुआ। फिर वह माता-पिता के साथ थाने पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक व नाबालिग को 3 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि 13 वर्षीय बालिका के माता - पिता मजदूरी करते हैं। 26 फरवरी को 19 वर्षीय युवक बुतरू पंडो उसके घर आया और बालिका को डरा - धमकाकर अपने घर ले गया। जहा उसने बालिका से बलात्कार किया। इस काम में एक नाबालिग लडके ने उसका सहयोग किया था। इधर जब बालिका की तबियत बिगड़ी तो माता-पिता ने उससे पूछताछ की, इस पर बालिका ने पूरी बात बता दी। बेटी की बात सुनकर माता -पिता के होश उड़ गए। इसके बाद वे बेटी को लेकर थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार :- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 376 डी, 342 व पॉक्सो अधिनियम की धारा 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी बुतरु पंडो व सहयोगी अपचारी बालक को आज रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल जबकि अपचारी बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।