Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
ग्रामीणों की आस - पता नही कब आयेगा नल से जल इसी इंतजार मे कही बीत न जाये 2024....?
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन है जिसमे हर घर को नल से जल देना है। जिसे मार्च 2024 तक पूर्ण करना है। इस योजना के तहत गांव गांव में घर घर तक लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। केन्द्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित हो रहे इस योजना में करोडो रूपये पानी के लिए पानी की तरह एक एक गांव में बहाया जा रहा है लेकिन इन दो सालों में किसी एक गांव में भी नल से जल नही मिल पाया। शासन की जल जीवन मिशन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। सिर्फ स्टैंड पोस्ट निमांण,टंकी निर्माण,पाइप लाइन बिछाकर करोडो रूपये की राशि ठेकेदारो को भुगतान करने का खेल हो रहा है। जिले के भैयाथान विकासखंड में जल जीवन मिशन योजना सिर्फ कागजों में ही सफलता की कहानी गढ़ रहा है जबकि हकीकत ठीक विपरीत है। जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों को तो छोड़िए जिला ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायतों में इस योजना का अभी तक कोई लाभ ग्रामीणों को नही है।
ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम केवरा ,जमडी, दर्रीपारा, कोयलारी , दनौली,खाड़ापारा, कुसमुसी ,बंजा, बड़सरा क्षेत्रों में ही जल जीवन के तहत पानी पाईप लाईन का विस्तार कर स्टैंड पोस्ट घर के बाहर जगह जगह लगा दिए लेकिन पानी एक बूंद नही मिल रहा ऐसे जल जीवन मिशन योजना का क्या मतलब जिसका लाभ जिसके लिए किया गया उसे ही नहीं मिल रहा। यह हाल तो बात एक दो पंचायतो का नही है।
भैयाथान विकासखंड अंतर्गत आते हैं 78 ग्राम पंचायतें :- विकासखंड भैयाथान में 78 ग्राम पंचायतें हैं। जहां 60 करोड़ से अधिक की लागत से पानी टंकी स्टैंड पोस्ट सहित पाइपलाइन का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता एसबी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि दिसंबर 2024 तक जिले में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य था लेकिन जिले के 413 पंचायतों में नदी से पानी देना है इसलिए निर्धारित समय में जिले का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता लेकिन 2025 तक संभव है। नए हैंडपंप खनन का टारगेट तो नही मिला है लेकिन सुधार कार्य विभाग द्वारा निरंतर जारी है।