Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कलेक्टर ने जारी किया जिला बदर का आदेश.... आदतन अपराधी के विरूद्ध चौकी बसदेई, में संगीन अपराध जैसे अनाचार, एसटीएससी एक्ट, रास्ता रोकने, मारपीट दर्जनों मामले है दर्ज....
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए है। जिसके परिपालन में उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर द्वारा जिला दण्डाधिकारी , कलेक्टर सूरजपुर को एक आदतन अपराधी के विरूद्ध जिला बदर के लिए अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था।
उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर की रिपोर्ट पर जिला दण्डाधिकारी/कलेक्टर सूरजपुर ने दिनांक 8 अप्रैल 2024 को जिले के आदतन अपराधी राजेश कुमार साहू पिता स्व. राम नारायण साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम खड़गवां, चौकी बसदेई के विरूद्ध जिला बदर का आदेश जारी किया है।