Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
एनएन-43 पर कार्मेल स्कूल के समीप हुई घटना
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर नगर के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल के सामने भूसा लेकर आ रहे ट्रक के नीचे एक नशेड़ी युवक ने छलांग लगा दी। गनिमत यह रहा कि ट्रक की रफ्तार धीमी थी और चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रेक लगा युवक को बचा लिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इन्द्रा पवार प्लांट की ट्रक जो कि दतिमा चौक से भूसा लेकर औद्योगिक क्षेत्र नैनपुर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी सतपता कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल के समीप पहुँचा अचानक से एक अज्ञात युवक ने चलती ट्रक के नीचे छलांग लगा दिया। ट्रक की रफ्तार धीमी थी और स्थिति को देख ट्रक चालक ने तुरंत ही ब्रेक लगा दिया। जिससे ट्रक तत्काल रुक गया। छलांग लगाने के बाद नशेड़ी युवक बेहोश हो गया। आसपास लोगों की भारी भीड़ भी इक्ट्ठा हो गया। मामले में पुलिस ने नशेड़ी युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिश्रामपुर में भर्ती कराया। जहां नशे में धुत्त युवक का चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।