संकुल चांदमारी में समर कैम्प में शहर के नामचीन कलाकारों ने समां बांधा 

May 29, 2024 - 12:24
 0  31
संकुल चांदमारी में समर कैम्प में शहर के नामचीन कलाकारों ने समां बांधा 

      छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार, शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन एवं संकुल प्राचार्य दीप्ति अग्रवाल के कुशल एवं प्रभावी निर्देशन में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सह शैक्षिक गतिविधियों के विकास के दृष्टिकोण से समर कैम्प का आयोजन संकुल केन्द्र चांदमारी में किया जा रहा है।

       समर कैम्प के सप्तम् दिवस दिनांक 29.05.2024 को विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति अभिरुचि जागृत करने एवं गणितीय कौशलों के विकास हेतु प्रतिदिन की भांति टेबल रीडिंग 1 से 20 तक, वर्ग, वर्गमूल, घन, घनमूल संबंधी प्रश्नोत्तरी बच्चों हेतु आयोजित की गई।

        तत्पश्चात् शिक्षकों द्वारा बच्चों को आपदा प्रबंधन अंतर्गत भूकंप , बाढ़ से बचाव, आकस्मिक दुर्घटना, यातायात के नियम आदि का व्यावहारिक एवं प्रत्यक्ष रूप से जानकारी दी गई तथा प्राथमिक चिकित्सा अंतर्गत मोच आना, उल्टी होना, पेचिस हो जाने पर प्राथमिक क्या उपचार किया जाए एवं सी पी आर के बारे में अवगत कराया गया कि जब किसी पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत हो या फिर वो सांस नहीं ले पा रहा हो और बेहोश हो जाए तो सी पी आर से उसकी जान बचाई जा सकती है।

       आज का अंतिम कार्यक्रम बहुआयामी प्रतिभा के धनी, साहित्यकार, कलाकार, शिक्षाविद् हर्ष सिंह ठाकुर द्वारा प्रेरक उद्बोधन के रूप में हुआ। उन्होंने अनेक दृष्टांत देते हुए वर्तमान परिवेश में किसी भी परिस्थिति में तनाव मुक्त होकर जीवन को आनंदमय बनाकर जीने की शैली के बारे में बताया ,आगंतुक स्थानीय लोक नृत्यांगना दीपमाला सिदार व गोल्ड मेडल से सम्मानित सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना चित्रांशी पाणिकर ने अपनी नृत्य प्रतिभा से सबको भाव-विभोर कर दिया।

       आगंतुक समस्त सम्मानित अतिथियों का स्वागत संकुल प्राचार्य व उपस्थित शिक्षकों द्वारा किया गया।

       समर कैम्प में ठंडा शरबत, बिस्किट, फल आदि की व्यवस्था की गई।

      आज का कार्यक्रम शासकीय हाई स्कूल चांदमारी के तत्वावधान में डॉ.मनीषा त्रिपाठी एवं शिक्षकों के सहयोग से संपन्न हुआ।

       आज के समर कैम्प में 03 पालक, 26 बच्चे, 14 शिक्षक शामिल हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow