सड़क किनारे गिरे आम पेड़ से मोटरसाइकिल टकराई चालक की हुई मौत....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

 सूरजपुर / भैयाथान :- सड़क किनारे गिरे पेड़ से मोटरसाइकिल के टकरा जाने से उसमे सवार एक युवक की मौत हो गईं है। हादसा भैयाथान मे आम बगीचा के आसपास हुआ है। बताया जाता है की ग्राम घोसा निवासी 23 वर्षीय प्रशांत गुप्ता बीती रात करीब 12 :00 बजे मोटरसाइकिल लेकर परिजनों को बिना कुछ बताये घर से निकला था कि भैयाथान मुख्य मार्ग पर गिरे आम पेड़ से उसकी बाईक टकरा गईं। जिससे उसे गंभीर चोटें आई और उसने दम तोड़ दिया। हादसे से परिजन सदमे मे है वही नव युवक की मौत से गाँव मे मातम का माहौल है।