पत्नी के सामने पति पर जानलेवा हमला, घायल की हालत गंभीर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना के अंतर्गत आने वाले बासनपाली ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम इंदिरा नगर में आज दोपहर लगभग 2 बजे मोहल्ले में ही रहने वाले लोगो का आपस मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया था इस बात पर आरोपी ने एक व्यक्ति के ऊपर टंगिया से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है घायल को उपचार के लिए तमनार हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है ईस कारण डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को रायगढ़ रेफर कर दिया है।
सूत्रों की माने तो आरोपी ने घायल की पत्नी व बच्चों के सामने जानलेवा हमला किया है।
बहर हाल समाचार लिखे जाने तक आरोपी को पुलिस की तत्परता से हमला में उपयोग किए गए टंगिया सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं इस बात की पुष्टि थाना प्रभारी ने स्वयं की है।