भैयाथान के पासल गाँव में दिखा हाथियों का दल ग्रामीणों मे भय ....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

सूरजपुर / भैयाथान :-  ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान के समीपस्थ ग्राम पासल में बीते शनिवार देर शाम तीन हाथियों का दल के पहुंचने से ग्रामीण दहशत में है। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात तीन हाथियों का दल ग्राम पासल श्याम सिंह के मक्के की बाड़ी में देखे गए हाथियों का दल देखकर लोगों में डर का माहौल बन गया

और वन विभाग को इसकी जानकारी दिया गया। विभाग के द्वारा पटाखे की मदद से हाथियों को जंगल में भगाया गया हाथियों के द्वारा मक्का का फसल के नुकसान के साथ अहाता भी तोड़ दिया गया। 

फिरहाल वन विभाग ने हाथियों को जंगल की ओर भगा दिया है परंतु हाथियों के पुनः गाँव की ओर आने की संभावना को देखते हुये ग्रामीणों में भय का महौल है।