तीन नये कानुन की लोगों को दी गई जानकारी...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क... 

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

भैयाथान :- तीन नवीन आपराधिक कानून लागू होने पर थाना झिलमिली में आज सेमिनार का आयोजन किया गया तथा तीन नए कानून के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी नसीउदीन और चिकित्सा अधिकारी एवं ओड़गी नायब तहसीलदार ने लोगों तीन नए कानून के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर की नए कानून से अवगत कराया। इस दौरान अखिलेश प्रताप सिंह, राजीव प्रताप सिंह, नूर आलम, नवीन अग्रवाल, प्रकाश दुबे, शांतनु सिंह, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, ए.पी. दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्वामी आत्मानंद के छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।