मारपीट मामले मे पुलिस ने तीन आरोपियों पर किया मामला दर्ज....

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

 सूरजपुर :- जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर (चितखई पारा) मे विगत 17 जूलाई को प्रार्थी राजेश सारथी के साथ कथित तीन आरोपियों ने मारपीट की थी जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी ने प्रेमनगर थाने मे दर्ज कराई थी उक्त खबर कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क ने प्रमुखता से चलाई थी जिस पर संज्ञान लेते हेतू प्रेमनगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है दर्ज एफआईआर के अनुशार प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि मै राजेश कुमार सारथी ग्राम महेशपुर चितखई पारा का निवासी हूँ विगत 2013 से वन मण्डल की भूमि को कब्जा करके उसमे हम तीनों भाई घर बनाकर रहते थे इस वर्ष शासन द्वारा जितने भी घर बनाये थे उन्हें ध्वस्त किया गया है उसे लेकर मेरे बडे भाई सोनसाय व छोटे भाई रमेश द्वारा हमारा घर तुम्हारे द्वारा ही तोड़ा गया है कहकर दिनांक 17 जूलाई 2024 को शाम करीब 5:30 बजे जान से मारने की धमकी दे मेरा रास्ता रोककर लाठी , डण्डा , लात , घुसा से मारपीट किया है मौके पर गवाह आलम साय गोड़ , काजू राम पिता सुख साय घासी , सेखू राम ने देखा व बीच बचाव किये । वही घटना के बाद प्रार्थी अपने पत्नी के साथ थाना पहुचा था

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मंगलसाय पिता कालीचरण , सोनसाय पिता मंगलसाय सारथी पर बी एन एस 2023 की धारा 126 , 351 (2.) , 115 (2.) तथा 3 (5.) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है । पिडित ने कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क को बताया कि उसके साथ हुऐ मारपीट के घटना को अंजाम देने के बाद तीन आरोपी फरार हो गए हैं । वहीं इस संबंध मे प्रेमनगर थाना प्रभारी कोमल तिग्गा ने बताया कि विवेचक इस घटना की जाँच कर रहे हैं जाँच उपरांत ही कुछ बता सकुंगी ।