Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
भटगांव थाना क्षेत्र के जरही की घटना....
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ऊर्जानगर जरही में सुसाइड का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने मौत से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इस नोट में मृतका में अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी देवरानी और अन्य दो औरतों को बताया है। सुसाइड नोट में सुसाइड नोट में उसने देवरानी द्वारा प्रताडि़त करने तथा पति का एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध की बात लिखी है। मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी सिंह पति अवधेश प्रताप सिंह निवासी नगर पंचायत जरही ने एसईसीएल के श्रमिक कॉलोनी ऊर्जा नगर के क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। लक्ष्मी सिंह का विवाह नगर पंचायत जरही के अवधेश प्रताप सिंह के साथ 12 वर्ष पहले हुआ था, इनके एक पुत्र-पुत्री हैं। बीते सोमवार की शाम को लगभग 6 से 7:00 बजे के बीच लक्ष्मी ने बच्चों को पैसे देकर बाहर भेजा और अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भटगांव पुलिस ने पहुंचकर जांच की। रात हो जाने के कारण शव को एसईसीएल अस्पताल के मरच्यूरी में रखा गया। मंगलवार को मृतका के घर वालों के पहुंचने पर उनकी उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया ।
देवरानी पर प्रताडित करने का आरोप :- मामले में मृतका के परिजन ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि मृतका को देवरानी द्वारा प्रताडि़त किया जाता था। वहीं मृतका के पति का एक अन्य महिला के साथ संबंध था, इस कारण भी वह काफी परेशान रहती थी।
मृतिका ने मायके पक्ष को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा सुसाइड नोट :- मृतका के परिजन ने आरोप लगाया है कि उसने आत्महत्या करने से पहले हमें व्हाट्सएप के माध्यम से सुसाइड नोट का फोटो भेजा था।
मायके पक्ष ने फोन किया तो पता चली आत्महत्या की बात :- मायके वालों ने बताया कि मोबाइल पर सुसाइड नोट देखने के बाद जब ससुराल में फोन से संपर्क किया गया तो पता चला कि लक्ष्मी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। परिजन ने मामले में पुलिस से दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं एसडीओपी रितेश चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।