Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर / भैयाथान :- केंद्र सरकार के आह्वान पर ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान में हर घर तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमे मुख्य रूप से एसडीएम सागर सिंह और तहसीलदार संजय राठौर सहित शासकीय कर्मचारी स्कूली बच्चे व आमजन शामिल रहे हाथो में तिरंगा लहराते नगर भ्रमण किया। ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान में तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमे काफी संख्या में स्कूली बच्चे अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार रैली निकाल पूरे नगर का भ्रमण किया। इस अवसर पर एसडीएम सागर सिंह ने कहा कि आजादी के जश्न को हर घर तिंरगा और हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है।इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया ताकि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र प्रेम को और मजबूत किया जा सके। इस तिरंगा यात्रा में जनपद सीईओ विनय गुप्ता, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी विजय एक्का,सुनीता पैकरा सहित वकील,डॉक्टर, शिक्षक, आमजन व शासकीय कर्मचारी शामिल रहे।
हायर सेकेंडरी स्कूल गंगौटी में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा किया गया गांव का भ्रमण :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगौटी के शिक्षक और बच्चों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर रैली के रूप में गांव भ्रमण किया। जिसमे हर घर तिरंगा फहराने हेतु लोगों को अपील किया गया। यह यात्रा गंगौटी हायर सेकेंड्री स्कूल से बाजारपारा गंगौटी तक रैली निकाला गया। बच्चों और शिक्षकों ने देशभक्ति के गाने और नारा लगाते हुए गांव में तिरंगा यात्रा रैली निकाल कर घरों में तिरंगा लाने जन जागरूकता व राष्ट्र भक्ति के भाव को बढ़ाने का प्रयास किया।
इस अवसर पर प्राचार्य मोमिन रजा,व्याख्याता सुरेश मानिकपुरी, समीक्षा गुप्ता,अन्ना एक्का,जूही साहू,प्रीति घोषाल,संजय साहू,रवि साहू,ज्ञान साय विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल रहे।