बेटियों ने सायकल पाकर खुशी जाहिर किए - उत्तरी

बेटियों ने सायकल पाकर खुशी जाहिर किए - उत्तरी

सारंगढ़ । जिला मुख्यालय के गाँव कोसीर के क. हाईस्कूल में सुबह 11 बजे सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण कार्यक्रम रखा गया था । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक उत्तरी गनपत जांगडे रही। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत स्कूल परिवार के द्वारा किया गया।सरकार की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत 96 बेटियों को सायकल वितरण किया गया। विधायक श्रीमतीजांगडे ने बेटियों को सम्बोधित की कि - आप लोग बढ़िया पढ़े अपने माँ बाप ,स्कूल का नाम रोशन करें आप लोगों को बधाई । इस कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे , ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता चन्द्रा , सरपंच लाभोराम लहरे , पुरषोत्तम सोनवानी , सेवक पटाईल , विधायक मिडिया प्रभारी गोल्डी कुमार लहरे ,मितान क्लब अध्यक्ष फूल कुमार विश्वकर्मा ,मनोज सुमन , संस्था प्रमुख श्रीमती सीमा मिंज , शिक्षिका कौशल्या यादव ,ऋतु बरेठ ,गणेश आदित्य , बसन्त यादव व छात्राएं उपस्थित रही ।