Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के आरोपी कुलदीप साहू को छत्तीसगढ़ की ही बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद वह गढ़वा (झारखंड) भाग गया था। वहां से बस से अंबिकापुर जा रहा था। तभी पुलिस ने बलरामपुर में उसे पकड़ लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कुलदीप के मोबाइल के जरिये उसका लोकेशन ट्रेस कर रही थी। तभी उसका लोकेशन गढ़वा बस स्टैंड में मिली। कुलदीप वहां से अंबिकापुर जाने वाली बस में सवार हुआ था। जैसे ही बस बलरामपुर पहुंची, पुलिस ने उसे घेर लिया। बलरामपुर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। अब उसे सूरजपुर लाने की तैयारी चल रही है।