फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या जांच मे जुटी पुलिस...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर :- प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्राम पंचायत मरहठा निवासी एक युवक ने जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मरहठा निवासी बऊआ बरगाह आ. स्व. अतिलाल उम्र 38 वर्ष भाई से नर्सरी की ओर घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था जिसके बाद घर वापस नहीं लौटा। इधर युवक के घर नहीं लौटने पर परिजन काफी खोजबीन की परंतु युवक का कहीं पता नहीं चला।

इसी बीच शाम को मवेशी चला कर लौट रहे कुछ लोगों ने गोंदा जंगल पेड़ में एक युवक को फांसी में लटका देख घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी। इसी बीच परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक का शिनाख्त बऊआ के रूप में किया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आज मृतक का शव फांसी से उतार पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है। परिजन के मुताबिक मृतक बऊआ बरगाह कुछ दिनों से मानसिक तनाव था और विजयदशमी के बाद से उनकी मानसिक स्थिति ज्यादा बिगड़ गई थी। वह घर से ज्यादा समय बाहर बिताने लगा था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करने के पश्चात जांच शुरू कर दी है।