Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगौटी के बाजारपारा में ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका फाइनल मुकाबला पेंड्रा तथा गंगौटी के मध्य खेला गया जिसमें पेंड्रा की टीम विजयी रही। अतिथियों ने विजेताव उप विजेता टीम को शील्ड और नकद राशि देकर पुरुस्कृत किया। गंगौटी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लिया जिसका फाइनल काफी रोचक, रोमांचक एवं दिलचस्प मुकाबला दर्शकों को देखने को मिला। पहले हाफ में गंगौटी की टीम आठ प्वाइंट्स की महत्वपूर्ण बढ़त लेते हुए एक समय पेंड्रा टीम पर भारी पड़ रही थी किंतु दूसरे हाफ में पेंड्रा की टीम ने 35-22 से शानदार वापसी करते हुए हर विधा में गंगौटी की टीम को कमजोर साबित कर दिया और शानदार 13 प्वाइंट्स की जीत के साथ खिताबी मुकाबले को अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजू गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विजेता टीम पेंड्रा ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जीत दर्ज किया। उपविजेता गंगौटी ने भी शानदार खेल के साथ फाइनल पहुंची थी। आगे उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए । इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए जिससे कि ग्रामीण अंचल में खिलाड़ियों के प्रतिभा का प्रदर्शन और बेहतर हो सके। विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य सुनील साहू ने भी खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि गंगौटी में हमेशा से कबड्डी का माहौल है जिससे अच्छे खिलाडी निकलते हैं। खेल से आपसी प्रेम, सौहार्द का संचार होता है। फइनल में विजेता टीम ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन कर खिताबी मुकाबले को अपने नाम किया। उप विजेता टीम से कहा हार के बाद ही जीत है इसलिए बेहतर प्रयास जारी रखने की सलाह दी। समापन कार्यक्रम को भूतपूर्व सरपंच राज सिंह ने भव्य आयोजन के लिए स्टार क्लब समिति को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को प्रद्युम्न प्रसाद राजवाड़े, निर्मल सिंह, टिमल सिंह ने भी संबोधित किया। फाइनल मैच के निर्णायक राजेंद्र राजवाड़े, अजय सिंह थे।
मैच का आंखों देखा हाल जय सिंह, देवकरण देवांगन, ललित राजवाड़े ने अपने आवाज में शानदार कमेंट्री की। स्टार क्लब कमेटी ने गंगौटी में कबड्डी को आगे बढ़ाने, खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने व विशेष उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त राजेंद्र प्रसाद राजवाड़े को माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया।