दो मोटरसाईकिलो मे जोरदार टक्कर हादसे में पंचायत सचिव की मौत एक घायल...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर :- कोतवाली थाना क्षेत्र के मानपुर में दो मोटरसाईकिलो की आमने-सामने टक्कर में पंचायत सचिव की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार शाम हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पंचायत सचिव ने दम तोड़ दिया ।

 वहीं घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।