मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का विभागीय अधिकारियों को दो टुक - अधिकारियों का करती हूँ सम्मान न करें मेरे कार्यकर्ताओं को परेशान पिछले सरकार की तरह नही चलेगी अफसरशाही.....

Jan 8, 2024 - 14:39
Jan 8, 2024 - 14:50
 0  24

भैयाथान मे कार्यकर्ताओं ने मंत्री का किया भब्य स्वागत..... 

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज....

संवाददाता :-दीपक गुप्ता.....

सूरजपुर / भैयाथान :- महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजबाड़े ने अधिकारी- कर्मचारियों को चेताया है कि मंत्री सीधी साधी भोली- भाली है यह गलतफहमी न पाले। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होना चाहिए। मंत्री श्रीमती राजवाड़े बीते कल जिले के भैयाथान - ओड़गी के प्रवास पर थी। यहां उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए। उनके मंत्री पद की शपथ लेते ही सहज, सरल व्यवहार को लेकर चर्चाएं हो रही थी। शासकीय कामकाज को लेकर उन्होंने लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों से आग्रह करते हुए कहा कि छोटी छोटी समस्याओं का समाधान त्वरित होना चाहिए। पूर्व सरकार की तरह अत्याचार, अफसरशाही ना चलाएं किसी कार्यकर्ता को परेशान ना होना पड़े, इसकी चिंता जरूर करें। मंत्री सीधी साधी भोली भाली है इस गलतफहमी मे न रहें । 

श्री राम जानकी मंदिर में टेका मत्था :- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भैयाथान स्थित श्री राम जानकी मंदिर मे मत्था टेक पूजा अर्चना कर क्षेत्र के जनता की सुख संबृद्ध की कामना कर अक्षत कलश यात्रा मे निकले धर्मों प्रेमियों का अभिवादन किया ।भैयाथान ब्लॉक मुख्यालय में भटगांव विधानसभा के विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल नगाड़ों से उनकी आगवानी के साथ ही बस स्टैंड चौक पर जमकर पटाखों की आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। स्थानीय रेस्ट हाऊस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता सहित सरपंच, पंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह द्वारा माल्यार्पण व गुलदस्ता भेंटकर उत्साह पूर्वक केबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। वहीं विकासखंड के विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने भी गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। केबिनेट मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने उदबोधन में क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओ के मेहनत से मिली विशाल जीत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।कार्यकर्ताओं के इसी ऊर्जा, जोश को आगामी लोकसभा में लगाने का संकल्प दिलाते हुए डबल इंजन की सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने आगे कहा सभी के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सभी कार्यों को तत्परता से कराया जाएगा। कार्यक्रम को रामू गोस्वामी, रमाशंकर यादव, शीतल प्रसाद गुप्ता ने भी संबोधित किया।

 कार्यक्रम का ऑपरेशन राइडर्स सुनील साहू का नाम रखा गया। इस दौरान रुद्र प्रताप सिंह, कृष्ण दत्त तिवारी, शांतनु गोयल, लालचंद्र शर्मा, राकेश पाठक, नियोज्य तिवारी, अमन प्रताप सिंह, प्रदीप सारथी, गणपत पटेल, संदीप दुबे, अभय गुप्ता, अद्वितीय सिंह, रूपेंद्र कुशवाहा, अभिषेक गुप्ता, विराट प्रताप सिंह , जगनारायण सिंह, ललिता सिंह, कुमारेश दुबे सहित तहसीलदार समीर शर्मा, जनपद सीईओ विनय गुप्ता, महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी इमरान अख्तर, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी विजय एक्का उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow