धान खरीदी पर प्रशासन की सख्त निगरानी 100 बोरी अवैध धान किया जप्त...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️

 सूरजपुर / भैयाथान :- अवैध धान खरीदी पर प्रशासन के द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में भैयाथान एसडीएम सागर सिंह के निर्देशन में तहसीलदार समीर शर्मा ने जांच के दौरान ग्राम मोहली के राज किराना दुकान से 100 बोरी अवैध धान जब्त किया है। तहसीलदार शमीर शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोहली के राज किराना दुकान की जांच की गई। जिसमें 100 बोरी धान अवैध रूप से भण्डारित पाया गया, जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज के अभाव में प्रथम दृष्टया इसे अवैध मानते हुए पंचनामा तैयार कर जब्ती की कार्रवाई की गई।