Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर : - चौकी खड़गवां पुलिस ने गांव में खुलेआम तलवार लहराकर लोगो को धमकाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। पुलिस चौकी खड़गवां, को सूचना मिला कि ग्राम बोझा में मेन रोड़ पर संतोष मिश्रा तलवार लेकर लहराते हुए आम लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है। सूचना पाकर चौकी खड़गवां की पुलिस फौरन मौके पर पहुंची जहां संतोष मिश्रा पिता परषोत्तम मिश्रा उम्र 42 वर्ष ग्राम बोझा हाथ में तलवार लेकर लोगों को डराते धमकाते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और तलवार जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां योगेंद्र जायसवाल, एएसआई कृष्ण सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह यादव, आरक्षक राकेश सिदार, विरेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक अंजना एक्का व सैनिक विकास सिंह सक्रिय रहे ।