Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
दियें की रौशनी से जगमगाया शहर सहित गाँव लोगों ने जमकर की आतिशबाजी....
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- 500 वर्षों की संघर्षों एवं लंबी प्रतीक्षा के पश्चात बीते 22 जनवरी को आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी मंदिर अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं रामलला अपनी जन्मभूमि अयोध्या में विराजमान होने को लेकर पूरे भारतवर्ष में सनातनी धर्म के अनुयायियों द्वारा इस दिन को ऐतिहासिक बनाते हुए दीपावली के पर्व जैसा माहौल बना दिया गया। इसी तरह जिले के समीपस्थ ग्राम पर्री में भी श्री राम भक्तों ने प्रातः से ही प्राण प्रतिष्ठा की शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हुए अपने - अपने घरों में श्री राम एवं भगवा झंडा से पूरे गली- गली मोहल्ला में पाट दिया गया था। सुबह से भक्त श्रद्धा भक्ति भाव से पुजा अर्चना कर जय श्री राम जी की जयकारा लगाते हुए हजारों की संख्या में पुरुष महिलाएं बच्चे पूरे शहर में रैली निकाला। जगह जगह भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था किया गया था। बाद इसके मंदिर परिसर में भंडारे का अयोजन किया गया था। और रामायण मंडली द्वारा पुरे रात भर भजन कीर्तन किया गया। इस दौरान पंच मंदिर समिति के सदस्य व ग्रामीण जन सक्रिय रहे।