Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क.....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता.....✍️
सूरजपुर :- भैयाथान विकासखंड अंतर्गत माध्यमिक शाला बड़सरा के प्रधान पाठक सुखराज साहू के सेवानिवृत होने के अवसर पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन शाला परिवार की ओर से किया गया।स्कूली छात्रा छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। शिक्षक रविन्द्र दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि युवराज कुशवाहा सेवानिवृत शिक्षक मा.शा. बड़सरा रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य शिव कुमार पांडेय ने किया। इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया विदाई समारोह को संबोधित करते हुए के के साहू ने सुखराज साहू जी के शिक्षकीय जीवन परिचय दिया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुल्य योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उनके साथी शिक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने उनके साथ बीते पल और शिक्षकीय अनुभव की चर्चा की। कार्यक्रम में संकुल केंद्र बड़सरा के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए सभी का जलपान की व्यवस्था माध्यमिक शाला परिवार बड़सरा के द्वारा किया गया था। सभी शिक्षकों ने सेवानिवृत शिक्षक सुखराज साहू को श्रीफल और साल के द्वारा सम्मानित कर विदाई दी गई। इस दौरान शिवम गोस्वामी,कुलदीप सिंह,अरविंद रजवाड़े,कृष्ण कुमार सूर्यवंशी,दिलमोहम्मद अंसारी,श्रीकांत द्विवेदी,नारेंद्र साहू,काली प्रसाद, सुमन साहू,शिवकुमारी सिंह,ईश्वर सिंह पोर्ते,रामकुमार सिंह,कैलाश साहू, कमला कुशवाहा, राजकुमार,प्रमोद सिंह,अजय सिददार,विकेश जायसवाल, देवान साहू,ज्योति बुनकर, प्रतिभा सिंह,जयमनि कुजूर,पूजा ठाकुर,महिमा सिंह सहित संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।