3 अप्रैल को कैरम टुर्नामेंट का आगाज आयोजन कर्ता ने की खेल प्रेमियों को भाग लेने की अपील...

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...

. चैनल हेड :- विपिन मिश्रा / दीपक गुप्ता....✍️

मनेन्द्रगढ़ :- एमसीबी जिले मे अंतरराष्ट्रीय खेल कैरम प्रतियोगिता आगामी 3 अप्रैल 2024 से शुरु होने जा रही है जिसकी जानकारी दीपक तिर्की ने दी उन्होंने कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क को बताया कि 3 अप्रैल 2024 को अंतरराष्ट्रीय खेल कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा जिसका प्रवेश शुल्क 5000 /- (पाँच हजार रुपये) रखा गया है जिसमे जीवनसाथी के साथ इस खेल मे भाग लेने की शर्त रखी गई है वही विजेताओं को पुरुस्कृत करने की बात कही गई है जिसमे फाईनल प्रथम विजेता को 100000 /- (एक लाख रुपये) द्वितीय विजेता 50000 /- (पचास हजार रुपये) पुरुस्कार रखी गई है  वही इस खेल प्रतियोगिता का स्थान उन्होंने समुदायिक भवन कोरिया काँलरी बताया है ।

 आपको बता दें कि खेल आयोजन कर्ता ने स्वयं से संपर्क साधने के लिऐ अपना नाम पता दीपक संग पूनम स्कुल दफाई कोरिया काँलरी पिन कोड नंबर 497559 मोबाइल नंबर 7999778776 ~ 8770497303 जिला - मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी , भरतपुर अंकित कराया है । वही आयोजन कर्ता ने इस प्रतियोगिता मे सभी प्रतिभागियों को शामिल होने की अपील भी की है ।