Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....✍️
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...
सूरजपुर :- दिनांक 28 मार्च 2024 को लटोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गजाधरपुर निवासी कांती देवी ने चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते 28 मार्च को अपनी लड़की के साथ स्कूटी से गांधीनगर अम्बिकापुर पकड़ा दुकान गए थे जहां से खरीददारी कर वापस घर गजाधरपुर आ रहे थे दोपहर में सोनवाही जंगल के पास पहुंचे थे कि इन लोगों के पीछे से दो अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल में आए और बोले कि रूको, तब डरकर यह रूक गए उसी दौरान दोनों व्यक्ति बोले कि झोला चेक कराओ क्या है इसमें कहते हुए झोला छीन लिए तथा झोला में रखा 2 नग पर्स जिसमें 4200 रूपये थे उसे छीनकर मोटर सायकल से दोनों अम्बिकापुर की ओर भाग गए, लड़की अम्बिकापुर की ओर सड़क पर स्कूटी से पीछा भी की जो दोनों भाग निकले। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 392, 34 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना मिलते ही उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने अज्ञात आरोपियों की गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर पकड़ने पुलिस टीम को लगाया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में चौकी लटोरी पुलिस अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर संदेही शहजोर अली पिता अयुब अली उम्र 32 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला अम्बिकापुर थाना कोतवाली को पकड़ा गया जिसके बाद कार्यपालिक दण्डाधिकारी लटोरी से शिनाख्ती की कार्यवाही कराने पर प्रार्थियां ने पहचान किया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि घटना दिनांक के दोपहर में हीरो स्पेलडर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सी एस 7142 में एक अन्य व्यक्ति के साथ ग्राम करवां जा रहे थे, अम्बिकापुर बनारस रोड़ में ग्राम सोनवाही जंगल पहुंचे थे तब सामने दो महिला स्कूटी से जा रहे थे जिन्हें आवाज देकर रोकते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिये और लूट की रकम में से 400 रूपये का पेट्रोल डलवाए और शेष राशि को आपस में बाट लिए गया। आरोपी के निशानदेही पर लूट की रकम 1000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपी शहजोर अली को गिरफ्तार किया गया। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी धनंजय पाठक, प्रधान आरक्षक विशाल मिश्रा, आरक्षक अम्बिका मरावी, नंदकिशोर राजवाड़े, उमेश सिंह व महिला आरक्षक मुनेश्री पैंकरा सक्रिय रहे।