Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर :- दिनांक 28 मार्च 2024 को ग्राम गजाधरपुर निवासी कांती देवी ने चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 28 मार्च को अपनी लड़की के साथ स्कूटी से गांधीनगर अम्बिकापुर पकड़ा दुकान गए थे जहां से खरीददारी कर वापस घर गजाधरपुर आ रहे थे दोपहर में सोनवाही जंगल के पास पहुंचे थे कि इन लोगों के पीछे से दो अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल में आए और बोले कि रूको, तब डरकर यह रूक गए उसी दौरान दोनों व्यक्ति बोले कि झोला चेक कराओ क्या है इसमें कहते हुए झोला छीन लिए तथा झोला में रखा 2 नग पर्स जिसमें 4200 रूपये थे उसे छीनकर मोटर सायकल से दोनों अम्बिकापुर की ओर भाग गए, लड़की अम्बिकापुर की ओर सड़क पर स्कूटी से पीछा भी की जो दोनों भाग निकले। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 392, 34 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी शहजोर अली उम्र 32 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला अम्बिकापुर को लूट की रकम में से 1 हजार रूपये व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सहित गिरफ्तार किया गया था। उसका साथी दीपक यादव घटना के बाद से ही फरार था। उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने फरार आरोपी की पतासाजी कर पकड़ने के निर्देश दिए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की पतासाजी के दौरान शुक्रवार 10 मई 2024 को चौकी लटोरी पुलिस को सूचना मिली कि दीपक यादव को उसके घर के आसपास देखा गया है जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी लगाकर आरोपी दीपक यादव पिता मथुरा यादव उम्र 26 वर्ष निवासी गंगापुर खुर्द, थाना गांधीनगर अम्बिकापुर को पकड़ा गया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष शिनाख्त परेड कराई गई, जहां पीड़िता द्वारा आरोपी की पहचान की गई। पूछताछ पर आरोपी ने लूट की घटना को अपने साथी शहजोर के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी अरविन्द प्रसाद व उनकी टीम सक्रिय रही।