विद्युत विभाग की तात्पर्यता और युवाओं की सक्रियता से बहाल हुई बिजली....

आंधी - तुफान ने ढाया एसा कहर की दो गाँवों की बिजली 28 घंटे रही बाधित....  

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

 सूरजपुर / भैयाथान :- बीते मंगलवार को आई तेज आंधी तूफान मे भैयाथान सब स्टेशन के केवरा फिडर अंतर्गत आने वाले बड़सरा - करौन्दामुडा 11 केव्ही के चार विद्युत खंभे धराशायी हो गये थे जिस कारण बीती रात से ही बड़सरा - करौन्दामुडा मे विद्युत आपूर्ति बाधित रही हलांकि क्षेत्र के जनपद सदस्य सुनील साहू के अथक प्रयास से मंगलवार देर रात ही विद्युत खंभा मगवा लिया गया था जिसे आज विद्युत विभाग की तात्पर्यता और स्थानीय युवाओं के सहयोग से चारों नये खंभे को स्थापित कर आज देर रात 8:00 विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी । बाद इसके बड़सरा - करौन्दामुडा के लोगों ने राहत की सांस ली  इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी , कर्मचारियों के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि , ग्रामीण जन विशेष रूप से बड़सरा - करौन्दामुडा के युवाओं का सराहनीय योगदान रहा ।