Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
करौन्दामुडा मे विवाहिता की हत्या मामले मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कड़ा संदेश निष्पक्ष जांच करा कर पुलिस मृतिका के सास , ससुर और देवर को भी करें गिरफ्तार कार्यवाही नही होने पर उतरेंगे सड़कों पर जिसकी संपूर्ण जबाबदारी होगी प्रशासन की......
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सुरजपुर :- विवाहिता की ससुराल पक्ष वालो के द्वारा निर्मम तरीके से गला घोंटकर की गई बेरहमी से हत्या के अन्य तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जशपुर जिला प्रभारी मो० इसराईल के नेर्तृत्व में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मो० इकबाल खान, प्रदेश नेता अजय लाल, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार अंसारी, ने सूरजपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है आपको बता दें कि कल्याणपुर (देवनगर) निवासी मृतिका की माता सैमुन निशा के द्वारा बताये अनुशार उसने अपनी पुत्री नसीमुन निशा का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार 19 मार्च 2020 को करौंदामुडा निवासी इनायतुल्ला के पुत्र मुजीबुर्रहमान से हुआ था वही मृतका नसीमुन निशा की माता सैमुन निशा का कहना है कि शादी के एक वर्ष के उपरांत ही ससुराल में मृतिका के पति मुजीबुर्ररहमान, व ससुर इनायतुल्ला, सास अमीरून निशा एवं देवर महबूब हुसैन के द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट व मानसिक शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे, इस संबंध में कई बार मृतका ने अपनी माता को बताया भी था लेकिन गरीबी के कारण मृतका व उसके माता इन बातो को बर्दाश्त करते रहे, आरोपी पति मुजीबुर रहमान का इससे पहले भी एक शादी हुआ था, लेकिन पहली बीबी को भी तलाक दे चुका था, मृतका का एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है । दिनांक 06 मई 2024 के रात्रि लगभग 11 बजे नसीमुन निशा उम्र 22 वर्ष की योजनाबद्ध तरीके से गला घोंटकर निर्मम हत्या कर डाले, घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश व जिला के नेतागण घटना का जायजा लेने मृतका के मायके दिनांक 08 मई 2024 को कल्याणपुर (देवनगर) पहुंचे,
जहां मृतका के माता व परिवार जनों से मुलाकात की घटना के संबंध में मृतका की माता सैमुन निशा ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम को बताया कि दिनांक 07 मई 2024 के सुबह सुबह लगभग 3:00 बजे मृतका के पति मुजीबुर्ररहमान ने फोन कर बताया कि आपकी लड़की नसीबुन निशा की तबीयत खराब है जिसे बैकुंठपुर अस्पताल लेकर हम लोग जा रहे है, आप लोग आ जाईये थोड़ा देर बाद फोन कर मना कर दिया कि आप लोग मत आईये, लेकिन पुत्री का तबीयत खराब सुनकर मृतिका की माता सैमुन निशा करौदामुड़ा पहुंच गई, जाते के साथ पुछा की मेरी बेटी कहां है तो ससुराल पक्ष की ओर से टालमटोल किया जाने लगा जब मृतिका की मां के द्वारा अपनी पुत्री को इधर उधर देखने पर एक कमरे में पुत्री मृत हालत में मिली इसे क्या हुआ कह के पूछने पर कहा कि उसे मारकर एक अंधेरे कमरे में रख दिये थे, माता सैमुन निशा अपनी पुत्री के मृत शरीर को देखकर दंग रह गई, शरीर अकड़ कर ठंडा पड़ गया था, माता सैमुन निशा ने बतायी कि उसके ससुराल वालो ने नसीबुन निशा को रात्रि लगभग 11-12 बजे के दरम्यानी हत्या को अंजाम दे चुके थे, वहीं मृतिका के माता का आरोप है कि हमेशा दहेज की मांग को लेकर पति मुजीबुर्ररहवान, ससुर इनायतउल्ला, सास अमीररून निशा, देवर महबूब हुसैन द्वारा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिया करते थे, मृतिका के माता द्वारा पत्रकारों को दी गई जानकारी अनुशार इस घटना में झिलमिली थाने मे भी मृतका की माता ने पुत्री नसीबुन निशा की हत्या करने में पति, ससुर सास व एक देवर की संलिप्ता होने की बात बताई है। इसके बाद भी झिलमिली थाना प्रभारी को प्रार्थीगण द्वारा घटना की जानकारी देते हुए अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना तत्काल दी जिस पर थाना प्रभारी द्वारा बोला गया कि मेरे पास अभी स्टाफ नहीं है मैं गिरफ्तार नहीं कर सकता हूं, तभी जाकर समाज के लोग व मृतका के परिवार वालो ने मृतका के शव को लाकर सूरजपुर कोतवाली के सामने रख दी, जिस पर पुलिस अधीक्षक की पहल पर तत्काल झिलमिली थाना प्रभारी द्वारा पति मुजीबुर्ररहमान को आरोपी बनाते हुए मर्ग क्र. 0055/24 धारा 302 के तहत रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। वहीं आरोप है कि ससुर इनायतुल्ला, सास अमीरून निशा. देवर महबूब हुसैन से आपसी सांठगांठ कर उन्हें पुलिस बचाने की भूमिका निभा रही है। मृतका की माता व उसके मायके पक्ष के अन्य लोगो का कहना है कि मेरी लड़की शरीर से मजबूत थी, मात्र पति एक व्यक्ति द्वारा अकेले गला घोटकर हत्या कर दे यह संभव हो ही नहीं सकता है, उसे उक्त चारो लोगो के सहयोग से बेरहमी से हत्या किया गया है। इस मामले में उच्च स्तरीय सुक्ष्म जांच कराकर अन्य संलिप्त हत्यारों का चेहरा बेनकाब किया जाना अति आवश्यक है। इस संपूर्ण घटनाक्रम की घोर निंदा करते हुए अविलंब निष्पक्ष कार्यवाही की हम मांग करते है, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं ने कहा कि एक गरीब लड़की की गला घोंटकर योजनाबद्ध तरीके से की गई निर्मम हत्या मे शामिल अन्य आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी समय रहते नहीं किया गया तो, हम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले सड़क पर उतरने को बाध्य होगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की होगी ।