पहले कर दी प्रेमिका की हत्या फिर खुद झुल गया फाँसी के फंदे पर... इस तरह प्रेमी - प्रेमिका ने दे दी जान....

मृतिका के दीदी का था देवर प्रेमी , युवती की लाश के पास मिला चाकू.....

प्रेमिका के ही गांव में मिली दोनों की लाश, मृतका के चचेरी बहन का देवर था युवक....

युवक की फांसी पर लटकी थी लाश, जबकि युवती का जमीन पर पड़ा था शव

 कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

 संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

 सूरजपुर :- जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम सकलपुर के मोहली नखा में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल की परिस्थितियों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि प्रेमिका की हत्या करने के बाद युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। बीते सोमवार की सुबह सकलपुर के ग्रामीण तेंदूपत्ता तोडने निकले थे, तभी गांव के ही मोहलीनखा में युवक - युवती की लाश देखकर इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर भटगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक की लाश पेड़ पर फंदे पर लटकी हुई थी, जबकि नजदीक ही युवती की लाश जमीन पर पड़ी मिली। घटनास्थल की जांच में पुलिस को युवती की लाश के समीप बेल्ट व चाकू मिला। वहीं लगभग 100 मीटर दूर कान की बाली मिली। जांच में मृतक की पहचान रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कालीपुर निवासी बालेश्वर पिता दुर्गा सिंह उम्र 25 वर्ष व मृतका की शिनाख्त सकलपुर निवासी रीता सिंह पिता हृदय सिंह उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा कर शवों का पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। 

प्रेमिका की हत्या कर खुद फांसी लगाने की आशंका :- घटनास्थल की परिस्थितियों के मद्देनजर आशंका जताई जा रही है कि युवक ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी होगी मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। आगे की कार्रवाई हेतु भटगांव पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

प्रेमिका के चचेरी बहन का देवर था प्रेमी :- भटगांव पुलिस पत्रकारों को बताया कि मृतक बालेश्वर प्रेमिका की चचेरी बहन का देवर था। मृतका के बहन की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। इसकी वजह से अक्सर मृतक का प्रेमिका के घर आना-जाना होता था और दोनों के बीच दो सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।