तेज रफ्तार पिकअप और मोटरसाइकिल मे जोरदार टक्कर हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत....

जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुर (आमापारा) के पास हुई दुर्घटना..... 

कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....

संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️

 सूरजपुर :- तेज रफ़्तार पिकअप और मोटरसाइकल में जोरदार भिड़ंत हो जाने से मोटरसायकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लखन सिंह पिता रामगोपाल गोविन्दपुर अपने मोटरसायकिल क्रमांक CG 15 CM 2241 (ग्लैमर) में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान रामानुजनागर के नारायणपुर आमापारा के समीप सामने से आ रहे पिकप वाहन क्रमांक CG 29 AD 3006 के चालक ने तेज व लापरवाहीपुर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे युवक सडक पर गिर गंभीर रूप से आहत हो गया। 

आसपास के लोगो ने घटना कि सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामानुजनगर थाना प्रभारी प्रकाश राठौर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर पहुचाया जहाँ चिकित्स्कों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मंचुरी मे सुरक्षित रखवा दिया गया है। जहां युवक का पोस्टमार्टम कर घर वालों को सौंप दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। गौरतलब हो कि मृतक युवक घर का कमाऊ सदस्य था। उसके मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया है।