Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- मई माह के अंतिम दिनों में पड़ रही भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं। जिला मुख्यालय में इन दिनों पारा 44 डिग्री से पार हो गया है। इस भीषण गर्मी में सूरजपुर जिले से चमगादड़ों की मरने की खबर आ रही है। चमगादड़ों की मौत की खबर लगते ही पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है और मौके पर पहुंच चमगादड़ों के शवों को इकट्ठा किया है जिससे अन्य पक्षियों में संक्रमण का खतरा न फैले। चमगादड़ों की मौत के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं। 25 मई से शुरू हुए नवतपा ने प्रतिदिन अपने रंग बदले और गर्मी की तीव्रता बढ़ती गई। सूरजपुर जिला मुख्यालय स्थित पुराने जिला अस्पताल परिसर में बिल्डिंग के ठीक बगल से लगे आम के पेड़ में सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ों का बसेरा है।
पिछले दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से एकाएक चमगादड़ों का मरकर जमीन पर गिरने का सिलसिला जारी है। कुछ चमगादड़ पेड़ पर लटके लटके ही मर चुके हैं। गुरुवार शाम को कुछ स्थानीय लोगों ने देखा कि बड़ी संख्या में चमगादड़ वहाँ मरे पड़े हैं। जिसके बाद उन्होंने पशु विभाग को इसकी सूचना दी। चमगादड़ों की मौत की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सकों की टीम आज सुबह मौके पर पहुंची। पशु विभाग की टीम ने मरे हुए चमगादड़ों को इकट्ठा कर अपने साथ ले गए। ताकि आसपास के लोगों को पक्षियो के मरने से संक्रमण फैलने का खतरा ना फैले। पशु चिकित्सा विभाग ने मृत चमगादड़ों के सैंपल लेकर पोस्टमार्टम कर शवों को दफना दिया है। चिकित्सकों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में बढ़ते तापमान के चलते हार्ट अटैक की वजह से इन पक्षियों की मौत हुई है। जिस पेड़ पर यह रहते हैं, वहां का वातावरण बेहद गर्म है।