Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
आगामी 7 जुलाई को राजधानी रायपुर मे होने वाले प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित....
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क....
संवाददाता :- दीपक गुप्ता...✍️
सूरजपुर / भैयाथान :- पंचायत सचिव संघ सूरजपुर जिला इकाई की बैठक आज सोमवार को जनपद पंचायत भैयाथान के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल तिवारी, प्रदेश संगठन सदस्य चंदन गुप्ता,शत्रुधन सावरे सह संगठन मंत्री सहित जिला व सभी ब्लाकों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत के बाद आगामी 07 जुलाई 2024 को राजधानी रायपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन के संबंध में चर्चा किया गया। जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने महासम्मेलन को सफल बनाने हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
वहीं दूसरी तरफ बैठक के दरम्यान प्रदेश संगठन मंत्री व सह संगठन मंत्री का दायित्व भैयाथान विकासखंड ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह व बृजेश साहू को मिलने पर सभी ने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के लिए पूरी निष्ठा व सक्रियता से कार्य करने की बातें कही है ।