मुख्यमार्ग मे लोहे का धारदार कत्ता लेकर लोगो को डरने धमकाने वाला व्यक्ति पुलिस के गिरफ्त मे

Jun 16, 2024 - 20:15
 0  67
मुख्यमार्ग मे लोहे का धारदार कत्ता लेकर लोगो को डरने धमकाने वाला व्यक्ति पुलिस के गिरफ्त मे

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा निदेर्शो के परिपालन में थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक श्री कामिल हक के मार्ग दर्शन में आज दिनांक को उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर हमराह स्टाॅफ के सारंगढ़ टाउन में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पेट्रोलिंग कर रहे थे कि मोबाईल फोन के माध्यम से सूचना मिला कि चैहानपारा सारंगढ़ मुख्यमार्ग में आशु साहनी नाम का का व्यक्ति अपने हाथ में एक लोहे का धारदार कत्ता लेकर लहरा है, आने जाने वालो को डरा है तथा मारने की धमकी दे रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर , हमराह स्टाॅफ के मौके पर पहंुच कर घेराबंदी कर आरोपी आशु साहनी पिता किशोर साहनी उम्र 27 वर्ष निवासी चैहानपारा सारंगढ़ को पकड़ कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 

         उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, उप निरीक्षक जे0एस0ठाकुर आरक्षक- पुरूषोत्तम राठौर, भुनेश्वर चंन्द्रा, योगेश कुर्रे, विक्रम सिंह सिदार, चन्द्रशेखर सोनवानी, अजय लहरे, गोपी सिदार एवं समस्त स्टाफ द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow