Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
कैपिटल छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क...
संवाददाता :- दीपक गुप्ता....✍️
सूरजपुर :- जिले के करंजी चौकी अंतर्गत ग्राम दतिमा में गौ हत्या के मामले में पुलिस ने साक्ष्य मिलने के साथ ही तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए एक आरोपी लक्ष्मी नारायण सारथी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शेष दो आरोपी दूधनाथ और टार्च फरार हैं। पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि ग्राम दतिमा में आरोपी लक्ष्मी नारायण सारथी, दूधनाथ सारथी व टार्च सारथी अपने घर गौ मांस लाकर खाने की नीयत से रखे थे, जिसकी जानकारी बजरंग दल के लोगो को लगी ।
जानकारी लगते ही बजरंग दल के भूषण बघेल अविनाश यादव, राजेश यादव, अश्वनी देवांगन, ओमप्रकाश यादव व अन्य लोगो ने मौके पर जाकर देखा तो वहां उनके घर मे पालीथिन में गौ मांस लाल खून से सना हुआ मिला पूछे जाने पर गौ मांस बतलाया गया बजरंग दल के लोगो द्वारा घटना की पूरी जानकारी लिखित में करंजी चौकी को दिया गया घटना की गंभीरता को समझ तत्काल करंजी चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता, एस, आई, मनोज द्विवेदी अपने टीम के साथ मौके पर पहुच एक आरोपी लक्ष्मी नारायण सारथी को गिरफ्तार कर लिया है शेष दो आरोपी दूधनाथ सारथी व टॉर्च सारथी फरार बताए जा रहे है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश किया जा रहा है। ती आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने धारा 153-A, 295-A, के तहत कार्रवाई किया गया है ।